February 19, 2026

पूर्व कांग्रेस मंत्री आशु के करीबियों पर ईडी की बड़ी रेड, जब्त की 22.78 करोड़ की संपत्ति

जालंधर – टेंडर घोटाले में ईडी ने पंजाब के कई स्थानों पर रेड की है। जानकारी के अनुसार ईडी ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत ईडी पर दर्ज घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब के विभिन्न स्थानों पर कई लोगों की 22.78 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की है।

ईडी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि घोटाले के वक्त भारत भूषण शर्मा उर्फ आशु पंजाब सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री थे। ईडी ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में ‘टेंडर घोटाले’ से संबंधित आईपीसी, 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत सतर्कता ब्यूरो, पंजाब द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। ईडी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल व्यक्तियों की कुर्क की गई संपत्तियों में लुधियाना, मोहाली, खन्ना और पंजाब के अन्य हिस्सों में स्थित अचल संपत्तियां और एफडीआर, सोने के आभूषण, बुलियन और बैंक खातों के रूप में चल संपत्तियां शामिल हैं।

जानकारी में ये सामने आया कि भारत भूषण आशु ने टेंडर आवंटन में चुनिंदा ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया और उन्हें अधिक लाभ का वादा किया। जिससे राजदीप सिंह नागरा, राकेश कुमार सिंगला और पंजाब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कुछ सरकारी अधिकारियों सहित अन्य व्यक्तियों के माध्यम से उनसे रिश्वत ली गई। रिश्वत के पैसे को फर्जी संस्थाओं के नेटवर्क का उपयोग करके चल और अचल संपत्तियां खरीदने के लिए आगे बढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *