ई आर डी फाउंडेशन ने मनाया मानव कल्याण दिवस
ऊना/सुखविंदर/9 सितंबर/ गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भद्रकाली गांव में ई आर डी केयर फाउंडेशन के फाउंडर संजीव भारद्वाज जी ने मानव कल्याण दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें दिव्यांगों को विधुत चलित ई साइकिल भेंट की गई।इस दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रधान व उपप्रधान भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर संस्था की तरफ से 22 ट्राई साइकिल विधुत चलित उपकरण दिव्यांगों को वितरित किए गए। संस्था के फाउंडर संजीव भारद्वाज ने बताया कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है । उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कभी भी मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए।मानव एक समुद्र के समान होता है। ऐसे में यदि इस सागर में कुछ बूंदें गंदी भी हो जाए तो पूरा समुद्र गंदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा इसी मानवता की सेवा करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए क्योंकि मानवता इंसान का सिर्फ एक अच्छा गुण ही नहीं बल्कि उसका धर्म होता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों में मानव सेवा को ही ईश्वर सेवा बताया गया है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को यही प्रयास करना चाहिए कि वह सच्चे मन से, पूरी ईमानदारी के साथ न केवल इंसान की बल्कि पशु पक्षियों की भी सेवा करें।इस मौके पर संजीव भारद्वाज, बलदेव सिंह,बलराज सिंह, दर्शन सिंह, रोहित कुमार आदि भी उपस्थित रहे।इस मौके पर ई आर डी फाउंडेशन के फाउंडर संजीव भारद्वाज ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों, दिव्यागों और महिलाओं की मानव सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य है।
