March 14, 2026

शराब घोटाले में AAP विधायक दुर्गेश पाठक को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दुर्गेश पाठक को ईडी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया है। वहीं केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से ईडी के कार्यालय में पूछताछ की जा रही है।इससे पहले भी ईडी विभव कुमार से पूछताछ कर चुकी है। बता दें, मालूम हो कि गोवा विधानसभा चुनाव में दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी के इंचार्ज रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में 21 मार्च को ईडी ने दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। इसी केस में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *