February 15, 2026

31 मार्च तक राशन कार्ड से ई-केवाईसी नहीं, तो हटेगा नाम

सीतामढ़ी: सरकार हर माह जन वितरण प्रणाली के माध्यम से लोगों को फ्री में राशन मुहैया कराती है। कोई भी जरूरत मंद परिवार राशन से वंचित न रहे, को लेकर सरकार राशन कार्ड से जुड़े उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने का मौका देती रहती है। पूर्व में 31 दिसंबर 24 तक आधार सीडिंग कराना था, जिसे अब बढ़ा कर 31 मार्च 25 कर दिया गया है। फिर भी कोई ई-केवाईसी नहीं कराता हैं, तो वैसे उपभोक्ता का नाम राशन कार्ड से अलग कर दिया जाएगा।

राशन कार्ड से आधार सीडिंग जरूरी

आपूर्ति विभाग ने कहा है कि राशन कार्ड से आधार सीडिंग जरूरी है। अब प्रत्येक सदस्य का आधार लिंक आवश्यक है। अन्यथा संबंधित सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटा देना है। सरकार ने 31 मार्च 2025 तक हर हाल में शत-प्रतिशत राशन कार्ड से आधार सीडिंग कराने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन को सौंपी है। इस बात का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया है। उपभोक्ताओं को यह जानकारी देने को कहा गया है कि डीलर की दुकान पर फ्री में आधार सीडिंग होगा। विभाग ने डीएम को कहा है कि उक्त कार्य का जिम्मा सभी एमओ को दिया जाए और डीएसओ/एसडीओ को इसका अनुश्रवण करने का निर्देश दिया जाए।

डीएसओ को प्रतिदिन ई-केवाईसी की समीक्षा करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। डीलर के यहां प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ई-केवाईसी होगा. विभाग द्वारा लाभुकों का फेशियल ई केवाईसी के लिए एक ऐप जारी किया है, जिसका नाम “मेरा ई-केवाईसी ” है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी लाभुक अपने मोबाईल फोन से देश के किसी भी स्थान से अपना केवाईसी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *