March 14, 2026

गर्मी के चलते अब राजधानी के मजदूरों को दिन में तीन घंटे मिलेगी छुट्टी, नहीं कटेगी सैलरी

नई दिल्ली – देशभर में गर्मी अपना रंग दिखा रही है। राजधानी में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है। भयंकर गर्मी को देखते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने लेबर एवं श्रमिकों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं।

इसके साथ ही इतनी भीषण गर्मी में भी “समर हीट एक्शन प्लान” के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल या उनके मंत्रियों द्वारा अभी तक कोई कदम न उठाये जाने के लिए एलजी ने आलोचना की है। एलजी ने जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

सूर्य की तपिश से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तप रही है और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में दर्ज किया गया अब तक का रिकॉर्ड सर्वाधिक तापमान है। हालांकि, औसत अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। यह चार वर्षों में सबसे अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *