February 15, 2026

तरनतारन की सीमा पर ड्रोन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयास से तरनतारन सीमा पर एक ड्रोन बरामद किया गया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सीमा पर तैनात मजबूत तकनीकी जवाबी उपायों और बीएसएफ तथा पंजाब पुलिस के कठोर प्रयासों से सीमा पार से तस्करी और अवैध ड्रोन की घुसपैठ के प्रयासों को विफल कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी की, जिसमें तरनतारन जिले के गांव-डल से सटे एक खेत से सोमवार शाम को एक डीजेआई एयर 3 ड्रोन बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *