February 11, 2026

यूपी के इंदिरापुरम में कार में AC चलाकर सोए ड्राइवर की माैत

लखनऊ ,  अगर आप भी कार में AC लगाकर सोते हैं तो यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है। अगर आक्सीजन बंद हो गई तो आपकी माैत हो सकती है। दरअसल यूपी के इंदिरापुरम में कार में AC चलाकर सोए ड्राइवर की माैत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला कि शख्स की मौत कार में दम घुटने से हुई। आशंका जताई गई कि उसे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, कार का पेट्रोल खत्म हो गया था। ऐसे में चालक की मौत के बाद आशंका जताई जा रही है कि कार के अंदर दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कार चालक की उम्र 36 वर्ष थी और उसका नाम कल्लू है। मृतक कल्लू मूल रूप से हमीरपुर जिले का रहने वाला था और बीते करीब डेढ़ महीने से कृष्णा विहार निवासी अमलेश कुमार पांडेय की कैब वैगनआर कार चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *