February 15, 2026

नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डा रणदीप पूनिया

निर्माणाधीन भवन को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने किया बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल का दौरा

निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश
बहादुरगढ़, हरियाणा सरकार व स्वास्थ्य विभाग नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ.रणदीप सिंह पूनिया ने बहादुरगढ स्थित नागरिक अस्पताल का दौरा करते हुए यह बात कही। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के विस्तारक निर्माणाधीन भवन का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। सीएमओ डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने महानिदेशक का स्वागत करते हुए बताया कि वर्तमान भवन में सीटी-एमआरआई, स्पेस आइडेंटिफिकेशन की फाइल को लेकर जानकारी दी।
महानिदेशक डॉ पूनिया ने कहा कि बहादुरगढ़ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग निरंतर तत्पर है,लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलें,इसके लिए विभागीय टीम सजगता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को अच्छा उपचार देने के नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक कारगर रूप से बेहतर की जाएंगी। इसके लिए इमरजेंसी विभाग, प्रसव कक्ष, नवजात स्टेबल कक्ष, ऑपरेशन थिएटर दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक ने निर्देश जारी किए हैं। आबादी के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने की दिशा में विभाग द्वारा सजगता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों। इसके लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों की सूरत बदले। अस्पताल में भर्ती मरीजों की फाइल पर जांच करने वाले डॉक्टर की टिप्पणी अनिवार्य रूप से देखी जाएगी। उन्होंने अस्पताल परिसर में आईसीयू, आपातकालीन और जिला आणविक प्रयोगशाला,आईजीआरएएच लैब, जल नमूना प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य देने की बात कही।
महानिदेशक डा पूनिया ने डब्ल्यूएचओ द्वारा झज्जर को आईडीएसपी में नंबर वन चुने पर जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए निरंतर आमजन की सेवा का संकल्प दोहराया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्य से जुडे अधिकारियों के साथ मासिक बैठक कर निरंतर कार्य की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।
यह अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह,पीएमओ डॉ. मंजू कादियान,डीएमएस डॉ. देवेन्द्र मेघा और डॉ. संदीप गुलिया,एसएमओ,डॉ सुमन कोहली,डॉ विनय कुमार,डॉ. एकता मान,डॉ.ममता चहल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *