डा. मनीष गुप्ता को मैत्री संस्था द्वारा सम्मानित किया गया
देश राज शर्मा, शिमला, भारत में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस (National Doctor Day) मनाया जाता है ऐसे में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए आज मैत्री संस्था द्वारा डा. मनीष गुप्ता जो इदिंरा गांधी अस्पताल में कैंसर वार्ड के विभागाध्यक्ष है उन्हें सम्मानित किया गया। डा मनीष गुप्ता कैंसर पेंशेंट को अपनी अमूल्य सेवा दे रहे हैं जो महान कार्य है।
यह जानकारी ममता गोयल अध्यक्षा मैत्री संस्था ने दी।
