March 14, 2026

डॉ. बलजीत कौर द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग में हर स्तर पर पदोन्नतियाँ तेज़ी से पूरा करने के आदेश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध 

चंडीगढ़, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को विभाग में हर स्तर पर पदोन्नतियाँ तेज़ी से पूरा करने के आदेश दिए हैं।  

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कर्मचारियों की पदोन्नतियाँ जल्द करने सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आदेश दिए कि विभाग में क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर से सीनियर सहायक, आँगनवाड़ी वर्करों से सुपरवाइजऱ और सुपरवाइजऱ से सी.डी.पी.ओ के पदोन्नति के लम्बित मामलों को पारदर्शिता के साथ जल्द निपटाया जाए।  

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर पदोन्नतियाँ दी जा रही हैं, जिससे कर्मचारी अधिक उत्साह से अपनी सेवाएं निभा सकें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों की भलाई और समयबद्ध सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।  

इस मौके पर विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तवा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर डॉ. शेना अग्रवाल, विशेष सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर,  डिप्टी डायरैक्टर स. सुखदीप सिंह झज्ज और स. अमरजीत सिंह भुल्लर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *