समाधान शिविर में जन समस्याओं का हो रहा है सजगता से समाधान: डीएमसी
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी प्रतिदिन कार्य दिवस में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में जन समस्याओं का सजगता से समाधान किया जा रहा है। मंगलवार को डीएमसी परवेश कादियान ने समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शिविर में पहुंच रहे लोगों की समस्याएं सुनकर तत्परता से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जनता की समस्याओं के निवारण के लिए समाधान शिविर कारगर साबित हो रहे हैं। प्रत्येक कार्यदिवस में जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं और उनके की समस्याओं का निराकरण करते हुए पोर्टल पर भी अपडेट किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में 46 शिकायतें दर्ज हुई।
डीएमसी ने बताया कि परिवारिक आय, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर परिषद से जुड़ी समस्या या फिर अन्य कोई समस्या हो उसकी सुनवाई समाधान शिविर में की जा रही है और उसका जल्दी से जल्दी निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से समाधान शिविर के माध्यम से समस्या का समाधान का आह्वान किया है। अभी तक जिला स्तर पर आयोजित हुए समाधान शिविर में दर्ज हुई 2651 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
