January 26, 2026

दीपावली शुभकामना संदेश

सभी हरियाणा प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना करता हूँ कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के लिए सुखमय एवं मंगलमय हो तथा नई खुशियां, उत्साह, समृद्धि और उमंग लेकर आए।
प्रदेश की जनता से अपील है कि वें जीवन में और अधिक खुशियां हासिल करने के लिए प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं। इस त्योहार को प्रदूषण रहित मनाने के लिए पटाखों से नहीं बल्कि माटी के दीयों से उजाला करना है। पटाखे मनुष्य के साथ-साथ प्रत्येक जीव के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालते हैं, जो घातक बीमारियां पैदा करते हैं।  

 पटाखों से ध्वनि प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है। इसके साथ-साथ सांस लेने में कठिनाई होती है। प्रदेश की जनता को चाहिए कि वें पर्यावरण-संरक्षण तथा अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने-अपने घरों में माटी के दीये जलाएं। वैसे भी माटी का दीया धन-लक्ष्मी को प्रिय होता है।

दीपावली का पर्व हमे अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है, जिससे प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ेगी और हरियाणा आने वाले समय में दिन-दोगुनी और रात चौगुनी उन्नति करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *