February 15, 2026

दिव्यांगों को तहसील घनारी में व्हील चेयर की सुविधा से मिलेगी राहत

संजीव डोगरा,दौलतपुर चौक
दिव्यांगों एवम बुजुर्गों को तहसील कार्यालय घनारी में अपने राजस्व सम्बन्धी कार्यो हेतु अब दिक्कत नहीं होगी।जी हां। ग्राम पंचायत घनारी के प्रधान सरदार कर्म सिंह एवम ब्लॉक कांग्रेस महासचिव वेद प्रकाश पराशर ने मंगलवार को नायब तहसीलदार स्वतंत्र सिंह नरियाल को एक व्हील चेयर भेंट की ताकि तहसील घनारी में आने वाले बुजुर्गों एवम दिव्यांगों को व्हील चेयर पर बैठ कर अपने कार्य करवाने में सुविधा मिल सके।ग्राम पंचायत प्रधान सरदार कर्म सिंह एवम मास्टर वेद। प्रकाश पाराशर ने बताया कि दिव्यांगों एवम बुजुर्गों की सुविधा हेतु व्हील चेयर प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *