February 24, 2026

जिला युवा महोत्सव 18-19 नवंबर को

झज्जर: युवा मामले एवं कौशल विभाग हरियाणा तथा नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जिला युवा महोत्सव 18 व 19 नवंबर को मनाया जाएगा। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा तथा नोडल अधिकारी जीतपाल ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें 15 से 29 आयु वर्ग का कोई भी युवा भाग ले सकता है। इसके लिए युवा अपना आवेदन आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में 5 नवंबर तक कर सकते हैं। आवेदक रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य हैं। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गीत ग्रुप, लोक गीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी व एकल, फाक सांग ग्रुप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, पोयट्री, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि शामिल हैं। प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय को 1500 व तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 5 नवंबर तक राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में व्यक्तिगत रूप से जमा करवा सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *