February 25, 2026

जिला राजस्व अधिकारी और तहसीलदार ने जलघर में किया नाव को चैक

भिवानी, मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन हर संभव तैयार है। जिला राजस्व अधिकारी राज कुमार और तहसीलदार आदित्य रंगा ने गांव निनाण स्थित जलघर में जिला प्रशासन की नावों को चैक किया। जिला राजस्व अधिकारी राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन के पास कुल दस नाव हैं। इनमें से एक को अंबाला भेजा गया है, जहां पर स्थिति विकट बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आज दो नावों को चैक किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में अत्यधिक जलभराव या बाढ़ की समस्या बनने पर नावों का प्रयोग किया जाएगा। डीसी नरेश नरवाल के मर्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा पूरे इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *