एचटेट परीक्षाएं नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधीश ने नियुक्त किए 20 नोडल अधिकारी
बहादुरगढ़ में आईएएस राहुल मोदी एसडीएम और झज्जर में एसडीएम विशाल कुमार होंगे एचटेट परीक्षा के ओवरआल इंचार्ज
झज्जर, जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 2 दिसंबर व रविवार 3 दिसंबर को जिला झज्जर में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सजग एवं सतर्क है, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारियों / सुपरवाईजरों की नियुक्ति की गई है।उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें ताकि एचटेट परीक्षाएं नकल रहित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि आईएएस राहुल मोदी एसडीएम बहादुरगढ़ और एसडीएम झज्जर विशाल कुमार अपने- अपने क्षेत्रों में एचटेट परीक्षा के ओवरआल इंचार्ज होंगे।
-इस प्रकार होंगी एचटेट लेवल 1, 2, 3 की परीक्षा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2023 के तहत जिला के बहादुरगढ़ और झज्जर क्षेत्र में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा शनिवार 2 दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा का संचालन किया जाएगा, जिसका समय सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक तथा रविवार 3 दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में 10 से 12:30 बजे तक एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
-परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए यह नोडल अधिकारी/सुपरवाईजर रहेंगे मौजूद
जिलाधीश की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए डेढ़ दर्जन से ज्यादा नोडल अधिकारी/सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं जिनमें सुमित कुमार एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) झज्जर, नरेंद्र, एसडीई, एचएसएएमबी, झज्जर,खिवलेश भारद्वाज, एक्सईएन,ओम सिंह, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ, डिविजन-1, झज्जर और जयप्रकाश खासा, डीटीपी, झज्जर को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार एनके गर्ग, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, झज्जर, कुशपाल बूरा, डीएफएससी, वीरेंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यूओ, झज्जर,आदिश मित्तल, एसडीई, पीडब्ल्यदी,विकास, एसडीई, एचएसएएमबी,रितेश यादव, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, दलजीत, एसडीई, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर),नितिन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य खंड नंबर तीन बहादुरगढ़, पवन, एक्सईएन, एचएसवीपी, बहादुरगढ़, संदीप ढिल्लो, एसडीओ, पंचायती राज, बहादुरगढ़, नवनीत सैनी, एक्सईएन, एचएसएएमबी, झज्जर,दलबीर सिंह ढिल्लों, एक्सईएन झज्जर, सिद्धार्थ, ईओ, एचएसवीपी, बहादुरगढ़, ईशांत सिवाच, एक्सईएन, जल सेवाएं मंडल, बहादुरगढ़ को नोडल अधिकारी/सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।
