March 16, 2026

जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता मरवाड़ी में कल से

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
जिला स्तरीय अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन रावमापा मरवाड़ी में 07 एवम 08 अक्तूबर को आयोजित किया जा रहा है। स्कूल प्रधानाचार्य निशा सन्दल ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में शनिवार को मुख्यातिथि के रूप में विधायक चैतन्य शर्मा शिरकत करेंगे जबकि सत्र की अध्यक्षता डिप्टी डायरेक्टर ऊना देवेंद्र चन्देल करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में रविवार को मुख्यातिथि के रूप में एसएमसी प्रधान मोनिका शिरकत करके विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *