February 23, 2026

मधुबन वाटिका स्कूल में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

नूरपुर बेदी और तख्तगढ़ की लड़कियों की टीमें पहुंची फाइनल में

सचिन सोनी,नूरपुर बेदी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला खेल आयोजक शरणजीत कौर के नेतृत्व में जिला स्तरीय लड़के व लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता मधुवन वाटिका पब्लिक स्कूल असमानपुर (नूरपुरबेदी) में धूमधाम से शुरू हो गई है। जिसका विधिवत उद्घाटन मधुवन वाटिका पब्लिक स्कूल असमानपुर के चेयरमैन अमित चड्ढा ने किया। जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की, वहीं विभिन्न जोन से आए वॉलीबॉल टीमों के खिलाड़ियों और खेल शिक्षकों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। आज इस अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता देखने के लिए उत्साहित बालक-बालिकाओं का उत्साह देखने को मिला। इन मुकाबलों के बारे में जानकारी देते हुए जोनल अध्यक्ष प्रिंसिपल वरिंदर शर्मा ने बताया कि नूरपुर बेदी जोन ने नंगल जोन को, मियांपुर जोन ने घनौली जोन को, तख्तगढ़ जोन ने रूपनगर जोन को, चमकौर साहिब जोन ने मोरिंडा जोन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। साथ ही उन्होंने बताया कि लड़कियों के मुकाबलों में नूरपुर बेदी जॉन ने नंगल जोन को, मियांपुर जोन ने घनौली जोन को, तख्तगढ़ जोन ने रूपनगर जोन को, चमकौर साहिब जॉन ने मोरिंडा जोन को हराकर सात फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई। साथ ही उन्होंने बताया कि लड़कियों के मुकाबलों में तख्तगढ़ जॉन ने श्री आनंदपुर साहिब जॉन को और नूरपुर बेदी जॉन ने चमकौर साहिब को हराकर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। मौके पर जोनल सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह सस्कोर, राजीव कुमार, निर्मल सिंह, राजेश गलेरिया, मंजीत कौर, रेखा रानी, सुमन गलेरिया, हरप्रीत सिंह, कमलजीत कौर, गुरप्रीत कौर, बिमल सैनी, धर्मवीर सिंह, अजय कुमार, अविनास कुमार, मनदीप कौर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *