February 15, 2026

25 दिसंबर को लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में 25 दिसंबर को जिला स्तर पर लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम ठीक 11:00 बजे शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के दिशा निर्देश अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर बीते 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया गया था। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *