February 11, 2026

जिला किन्नौर ऋण-जमा अनुपात (C.D. Ratio) में प्रदेश भर में प्रथम – संजीव कुमार भोट

जिले के सीमावर्ती गांवों में लोगो को बैंक खाता खोलने के लिए किया जाएगा जागरूक।

उपायुक्त सभागार में बैंकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शायक आयुक्त संजीव कुमार भोट ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यस्क नागरिकों के खाते बैंक में नही खुले है उन्हे ज्यादा से ज्यादा खाते खोलने के लिए प्रेरित करें व जिला के सीमावर्ती गांवों में खाते खोलने के लिए लोगो को जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में बैंको को ऋण-जमा अनुपात (C.D. Ratio) पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 49 प्रतिशत है परंतु जिन बैंको की ऋण-जमा अनुपात (C.D. Ratio) 40 प्रतिशत है उन बैंको को अपनी ऋण-जमा अनुपात (C.D. Ratio) को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमन्त्री दुर्घटना बीमा योजना व अन्य योजनाएं जो लोगो के हित में है उनमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक तिलक राज डोगरा, कृषि विकास अधिकारी रूप लाल, महाप्रबंधक उद्योग जे आर अभिलाषी, पशुपालन अधिकारी डॉ विपिन रांगड़ा सहित विभिन्न बैंको के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *