February 17, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त ईआरओज के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के संबध में की समीक्षा बैठक*

शिमला 10 नवम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आरम्भ किया गया है जिसके तहत 27 अक्टूबर से जिला शिमला में भी 18-19 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ की गई है जो 09 दिसम्बर 2023 तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में जनसंख्या के आधार पर जुटाए गए आंकड़ों के तहत करीब 18000 नये युवाओं को मतदाता सूचियों में शामिल करने के साथ-साथ त्रुटि मुक्त मतदाता सूचियां तैयार की जानी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनावों में जिला शिमला में मतदान प्रतिशतता करीब 74.5 रही जिसमें शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण तथा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्रों के कुछ पोलिंग स्टेशनों में मतदान प्रतिशतता अपेक्षा से कम रही। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कम से कम 80 प्रतिशत मतदान प्रतिशतता का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को तय अवधि के भीतर सभी नये पात्र युवाओं का पंजीकरण करना होगा ताकि तय लक्ष्य हासिल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *