पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए राजकीय नेहरू कॉलेज में चार सुविधा केंद्र स्थापित: जिला निर्वाचन अधिकारी
13 व 14 मई तथा 22 से 24 मई को सुविधा केंद्रों पोस्टल बैलेट से होगा मतदान
झज्जर, 12 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि झज्जर जिले में इलेक्शन ड्यूटी व आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु सुविधा केंद्रों के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभा (बहादुरगढ़, बेरी, बादली व झज्जर) के लिए राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में अलग-अलग सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे जो 13 व 14 तथा 22 से 24 मई के दिन संचालित होंगे। इन सुविधा केंद्रों पर फॉर्म 12 (पीबी) भरने वाले कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 64-बहादुरगढ़ विधानसभा का सुविधा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कमरा नंबर डी-1 पुराना भवन में स्थापित किया गया है। 65-बादली विधानसभा का मतदान हेतु सुविधा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कमरा नंबर डी-2 पुराना भवन में स्थापित किया गया है। 66-झज्जर का सुविधा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के कमरा नंबर डी-3 पुराना भवन में स्थापित किया गया है। 67-बेरी विधानसभा का सुविधा केंद्र डी-4 पुराना भवन में स्थापित किया गया है।
