February 23, 2026

जिला पार्षद सुशील कालिया ने घरों में पानी घुसने से हुए नुकसान लिया जायजा

दौलतपुर चौक :(संजीव डोगरा) भंजाल वार्ड के जिला पार्षद सुशील कालिया ने मंगलवार को ग्राउंड जीरो पर उतरकर भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया,साथ ही मुश्किल घड़ी में लोगों के दुःख दर्द को बांटा।जिला पार्षद सुशील कालिया ने बताया कि भंजाल जिप वार्ड के अंतर्गत रामनगर, कैलाशनगर एवम कुनेरन के 20-25 घरों में मंगलवार को हुई भारी बारिश का पानी घुस गया जिससे घरों में रखा सामान खराब हो गया। साथ ही लोगो को आर्थिक एवम मानसिक परेशानी भी हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने मौक़े पर जेसीबी मंगवाकर नाली ब्लॉक होने से जमा हुए पानी को निकालने का प्रयास किया है, फिर भी प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर पानी निकासी का हल करे। उन्होंने बताया कि लापरवाही का आलम यह है कि तटीकरण के दौरान धुस्सी तो लगा दी गयी लेकिन नाली के पानी की निकासी हेतु जगह न रखी जिस वजह से लोगो के घरों में पानी घुसा। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही के उक्त मामले पर जिला परिषद के मंच पर उठाऊंगा, साथ धुस्सी के बीचोबीच पुली निर्माण की मांग की जाएगी ताकि लोगो की समस्या का स्थायी हल हो सके। इस मौके पर उनके साथ बीडीसी के पूर्व वाइस चेयरमैन दीप कुमार रिक्की, अश्वनी, मनोहर, संजू के इलावा स्थानीय वासी सुभाष शर्मा, रामकृष्ण, दर्शन सिंह, नरेंदर, विपन, भजन सिंह, वीर सिंह, जोगिन्दर, राजेश शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *