सुक्खू से जिला चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुलाकात की
अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव के समापन समारोह में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया
शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जिला चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुलाकात कर चंबा में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव के समापन समारोह में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
श्रावण मास के दूसरे रविवार को आयोजित होने वाला मिंजर मेला देशभर में लोकप्रिय है। इस मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से लोग शामिल होते हैं।
मुलाकात के दौरान चंबा के विधायक नीरज नैय्यर भी उपस्थित रहे।
