February 20, 2026

जिला प्रशासन लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में जुटा

जिला में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला प्रशासन लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में जुटा है ताकि लोकसभा चुनावों में मतदान की प्रतिशतता और मतदान की सहभागिता को बढ़ाया जा सके। इसी कड़ी में आज मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आईआरबीएन की प्रथम बटालियन बनगढ़ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में भी बच्चों को मतदाता जागरूकता संदेश दिया और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा ताकि चुनावों में सौ फीसदी मतदान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *