February 21, 2026

नोडल अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लेकर चर्चा

चुनावों में पूरी कर्मठता, ईमानदारी और भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसरण पर करें कार्य- निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी व एसडीएम

गोहर, गोहर लोकसभा चुनावों में विभिन्न कार्यो के सम्पादन हेतु उपमण्डलीय सभागार में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी व उपमंडल नागरिक अधिकारी लक्ष्मण सिंह कनेट बैठक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 18 नोडल अधिकारियों तथा 80 सहायक कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी व उपमंडल नागरिक अधिकारी के द्वारा उपस्थित नोडल अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों को उनके विस्तृत कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकसभा चुनावों में अपने-2 कार्य में पूरी कर्मठता, ईमानदारी और भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसरण करने के निर्देश उपमंडल व निर्वाचन अधिकारी दिये गये और साथ ही किसी चुनावों के दौरान संबंधित नोडल अधिकारी व सहायक कर्मचारियों को उनके कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत भी बैठक में दी गई। बैठक में नायक तहसीलदार इंदर सिंह, थाना प्रभारी लालचंद ठाकुर, निर्वाचन अधिकारी हुकुम सिंह ठाकुर व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *