युवा कांग्रेस की बैठक में नई कार्यकारिणी पर चर्चा
दौलतपुर चौक, गगरेट युवा कांग्रेस का किया जाएगा विस्तार
संजीव डोगरा, विधानसभा गगरेट की युवा कांग्रेस की नई कार्यकारणी के गठन को लेकर बैठक में मंथन किया गया। गगरेट युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नई कार्यकारिणी की रूपरेखा तैयार की गई। हाल ही में गगरेट युवा कोंग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था और अब कार्यकारिणी को फिर से गठित किया जा रहा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी साथी आज ही से तैयारियों में जुट जाएं इसके लिए सबसे पहले संगठन को मजबूत बनाना लक्ष्य है और नई कार्यकारिणी में उन्ही साथियों को स्थान दिया जाएगा जो संगठन के लिए तन मन से कार्य करेंगे। सभी कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। अमन ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस मात्र एक राजनीतिक पार्टी का अंग नही है बल्कि युवाओं के लिए समाजसेवा की प्रेरणा का स्त्रोत भी है। राजनीति और सेवा के माध्यम से सभी युवा साथी घर घर तक जन संपर्क अभियान मे जुट जाएं। इस मौके पर विधायक चैतन्य शर्मा के पर्सनल सेक्टरी महेश यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषभ कहोल , जिला युवा कांग्रेस के महासचिव नवाब काकू, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक राणा , युवा कांग्रेस के महासचिव विनय जसवाल , उपाध्यक्ष अमरीक सिंह भी उपस्थित रहे ।
