February 13, 2026

बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्य का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हाल ही में सरकारी नौकरी के लिए चयनित युवाओं से ऑनलाइन संवाद में कहा कि आप अपने सरकारी काम -काज के दौरान बिना किसी दबाव में आए, बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्य का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने प्रदेशवासियों और ख़ासकर चयनित युवाओं को बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि आप उस नई पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जो सूचना प्रौद्योगिकी को सहज ही अपना लेने वाली पीढ़ी हैं। इसलिए आप ई-गवर्नेस की प्रक्रिया को भी सरलता से अपना लेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक राज्य का हर युवा हुनरमंद हो और वित्तीय रूप से समृद्ध हो। जब हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे, तब हरियाणा संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2030 तक के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर लेगा। श्री मनोहर लाल ने कहा कि जब वर्ष 2014 में प्रदेश की जनता ने उन्हें जनसेवा का कार्यभार सौंपा था तो उन्होंने पहला संकल्प सरकारी नौकरियों की भर्ती में पारदर्शिता लाने का किया था। इसलिए जब बिना खर्ची-पर्ची के भर्ती की लिस्ट निकलती है, तो उन्हें बड़ी प्रसन्नता होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *