February 15, 2026

पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रदेश की जनता को सुरक्षित तथा भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में सेफ सिटी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न पहलुओं को अपनाते हुए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से प्रदेशभर की महिलाओं को जोड़ा जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि समाज में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तथा दबंग लोगों की सूची बनाकर नियम अनुसार उन पर कार्रवाई की जाएगी। हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कपूर ने बैठक में अवैध रूप से सायरन तथा रेड लाइट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अभियान के तहत अनाधिकृत रूप से रेड लाइट अथवा सायरन का इस्तेमाल करने वाले सरकारी अथवा प्राइवेट वाहन चालकों के चालान भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *