दिलजीत दोसांझ ने सभी का दिल जीत लिया
चंडीगढ़, पेरिस (Paris) में आयोजित कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपनी परफार्मेंस द्वारा सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसी दौरान एक शख्स ने स्टेज पर अपना फोन फेंक डाला। जिसके बाद दिलजीत दोसांझ द्वारा उस व्यक्ति को दिए गए जवाब ने सभी का दिल जीत लिया।
दरअसल, कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। पेरिस टूर के समय सिंगर का पटियाला पैग वाला सॉन्ग चल रहा था। तभी एक फैन ने अपना मोबाइल फोन स्टेज पर फेंक दिया। जिसके बाद दिलजीत फैन को समझाते नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने कहा कि ऐसा मत करो, हमेशा प्यार बांटा करें। दिलजीत ने कहा ऐसे फोन खराब भी हो सकता है। हालांकि, इसके बाद दिलजीत ने फैन को अपनी जैकेट गिफ्ट दे दी। इसी के साथ आपको बता दें कि हाल ही में पंजाबी सिंगर करण औजला पर एक कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान जूता फेंका गया था। इस घटना के बाद कॉन्सर्ट रोक दिया गया था। घटना के बाद करण औजला ने जूता फेंकने वाले को सामने आने और स्टेज पर आकर सामने से बात करने कि लिए कहा था।
