February 19, 2026

मैनचेस्टर में दिल-लुमिनाटी शो के दौरान दिलजीत दोसांझ भावुक हो गए

जालंधर,  पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ जब से इंडस्ट्री में आए है तब से लेकर अब तक कभी भी उन्होंने अपने परिवारिक मैंबरों का जिक्र तक नहीं किया। लेकिन मैनचेस्टर में दिल-लुमिनाटी शो के दौरान दिलजीत दोसांझ भावुक हो गए। क्योंकि पहली बार उनकी मां और बहन उसका शो देखने आई थी। दिलजीत के कॉन्सर्ट के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मां के सामने दिलजीत भावुक हो गए। दिलजीत ने हस हस गाने से “दिल तेनु दे दित्ता मैं तान सोनेया, जान तेरे कदम च रखी होई ऐ” लाइन गाई और अपनी मां सुखविंदर कौर का परिचय कराया। दिलजीत ने जब उन्हें गले लगाया और उनके सिर पर किस किया, तो वह रोती हुई दिखाई दी। अपनी बहन का परिचय देते हुए उन्होंने कहा, “मरना मैं तेरीयां बहन च छन्न वे, सोहन तेरे प्यार दी मैं चक्की होई ऐ।” उन्होंने कहा, “आज मेरा परिवार भी आया है।” इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *