दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट की जोड़ी ने जिगरा के सेट से अपनी एक झलक साझा की
दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट को एक साथ आठ साल पहले फिल्म उड़ता पंजाब के गाने ‘एक कुड़ी’ में साथ देखा गया था। अब लंबे समय बाद दोनों एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। आलिया भट्ट एक शानदार एक्ट्रेस हैं वहीं दिलजीत की बात करें तो वह एक बेहतरीन सिंगर के साथ साथ बेहतरीन एक्टर भी हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित भी हैं। आखिर दोनों के नये प्रोजेक्ट में क्या क्या होने वाला हैं। किस तरह की थथीम पर काम किया जा रहा है और ताजा अपडेच क्या हैं। इसके बारे में भी जान लेते हैं। दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट की जोड़ी ने जिगरा के सेट से अपनी एक झलक साझा की। जिसमें द आर्चीज फेम वेदांग रैना भी हैं। शुक्रवार को आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है जिस पर लिखा है-कुड़ी, जबकि दिलजीत की कुर्सी पर लिखा है-‘कुड़ी के बारे में गाती है’। तस्वीर को साझा करते हुए आलिया भट्ट ने तस्वीर को कैप्शन दिया- “कुर्सियां सब कुछ कह देती हैं।” जैसा की हम जानते हैं कि दिलजीत दोसांझ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं और जहां भी वह अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं वहां फैंस का सैलाब इकठ्ठा हो जाता हैं। ऐसे में आलिया भट्ट के साथ उनकते नये गाने की घोषणा के बाद भी फैंस के रिएक्शन का तूफान आ गया।
एक यूजर ने लिखा, “जबकि दुनिया टिकटों के लिए लड़ती है, आलिया खुद आदमी के साथ सहयोग करती है।” एक और उत्साहित प्रशंसक ने दावा किया, “इक कुड़ी’ की जोड़ी वापस आ गई है।” अन्य ने टिप्पणी की, “यह मेरा नया पसंदीदा ट्रैक बनने जा रहा है।” कुछ फैंस ने लिखा कि इस गाने के रिलीज़ होने का इंतज़ार नहीं कर सकता। आलिया और दिलजीत सुपरहिट म्यूज़िकल कोलाब आधिकारिक तौर पर हो रहा है और हम बहुत उत्साहित हैं।
