February 12, 2026

करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से बटाला में डायलिसिस एवं डायगोनिस्टिक सैंटर बनाया जाएगा

बटाला : लायंस क्लब बटाला स्माईल एंव लायंस क्लब बटाला ड्रीम अरमान की और से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय खजूरी गेट में स्थित वेद प्रकाश करण प्यारी प्रार्थना मैडीकल काम्पलैक्स (के.डी सानन आखों) के अस्पतालम ें लायन डा. नरेश अग्रवाल कान्फ्रैंस हाल में क्लब अध्यक्ष हरभजन सिंह तूर व लायन राहुल अग्रवाल, सचिव लायन जसवंत पठानिया व लायन अंकुर गोयल की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में लन्दन से डा. राम पाल एवं लायन डा. नरेश अग्रवाल इंटरनैशनल प्रैजीडैंट वर्ष 2017-18 उपस्थित हुए। जबकि विशेष तौर पर डिस्ट्रिक 321-डी के जिला गवर्नर इंजी. लायन एस.पी सोंधी, उप जिला गवर्नर-1 लायन रछपाल सिंह बच्चाजीवी, उप जिला गवर्नर-2 लायन वी.एम गोयल, लायन डा. के.डी सिंह पठानकोट, अशोक अग्रवाल डायरैक्टर दैनिक प्रार्थना सभा, डा. रविन्द्र महाजन, लायन जी.एस भाटिया डिस्ट्रिक चेयरमैन, लायन राजन बहल रीजन चेयरमैन, प्रिं. लायन पदम कोहली, डा. गगन, लायन जयदीप अग्रवाल, लायन विपन पुरी डायरैक्टर, लायन यशपाल चौहान डायरैक्टर, लायन गुरप्रीत सिंह गिल, भारत भूषण, अरुण अग्रवाल, बुधीश अग्रवाल, सुभाष गोयल ने शिरकत की। विशेषातिथियों ने डिस्ट्रिक 321-डी में चल रहे प्रोजैक्टों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम दौरान मुख्य रूप से पहुंचे डा. राम पापल अग्रवाल व लायन डा. नरेश अग्रवाल ने प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से बटाला में डायलिसिस एवं डायगोनिस्टिक सैंटर बनाया जाएगा, जिसकी शहर व आस पास के लोगों द्वारा मांग की जा रही थी और इस डायलिसिस एवं डायगोनिस्टिक सैंटर के बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा। अंत में क्लब द्वारा आए हुए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायन बाजवा, लायन सुखदेव राज, के.एल गुप्ता, दविन्द्र भनोट, मास्टर कुलदीप, दविन्द्र कुमार, लायन मास्टर चरणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *