February 12, 2026

प्रदेश में डायल 112 सेवा शुरू

इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल यानि ईआरवी द्वारा लोगों को समय पर पहुँचाई जा रही मदद

प्रदेश में डायल 112 सेवा शुरू होने के उपरांत इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल यानि ईआरवी द्वारा लोगों को समय पर पहुँचाई जा रही मदद से एक तरफ जहां लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली में भी काफी पारदर्शिता आई है। डायल 112 हेल्पलाइन के माध्यम से कॉल करने वाले व्यक्ति को त्वरित राहत पहुँचाई जा रही है। अगस्त माह में प्रदेश में डायल 112 हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले लोगों को अनुमानतः 8 मिनट 28 सेकंड में पुलिस मदद पहुँचाई गई है जोकि एक रिकॉर्ड समय है।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि डायल 112 सेवा में कार्यरत सभी 628 ईआरवी जीपीएस सिस्टम से लैस है जिससे सभी ईआरवी को ट्रेस करने में आसानी रहती है। कपूर ने बताया कि सभी ईआरवी पर 24 घंटे में दो शिफ्ट के तहत कुल 5000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अब आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग-अलग नम्बर डायल करने की बजाय आपात सेवाएं पुलिस, अग्निशमन, ट्रैफिक, साइबर हेल्पलाइन, एनएचएआई, आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन, मेडिकल हेल्पलाइन व एम्बुलेंस के लिए अपने फ़ोन से 112 डायल कर इसका लाभ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *