February 15, 2026

धूमल ने आपदा राहत कोष में किया में किया गुप्त दान

रजनीश कपिल, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने आज फिर से एक बार मिसाल कायम की है। उन्होंने बिना किसी को बताएं हिमाचल प्रदेश की सरकार को आपदा राहत कोष में गुप्त दान किया है जिसमें उन्होंने एक मिशाल कायम की है। गुप्त सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने ये राशि सीधे अपने एकाउंट से ट्रांसफर की है। जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा की दान हमेशा गुप्त होना चाहिए। उन्होंने इसके बारे में कुछ भी बताने से मना किया। लेकिन गुप्त सूत्रों के अनुसार ये राशि लाखों में है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में किए गए किए गए बेहतर कार्यों से प्रसिद्ध धूमल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में गुप्त दान कर एक बार फिर से प्रदेश में अपनी विचारधारा की श्रेष्ठ मिसाल कायम की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *