February 21, 2026

संगठन में हर एक कार्यकर्ता संगठन की ताकत होती है: धूमल

रजनीश, हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के सभी मंडलों में कार्यकारिणियों की नियुक्ति होने के बाद सभी मंडल अध्यक्ष जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर के अगुवाई में समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। सोमवार को सुजानपुर मंडल, बमसन मंडल एवं हमीरपुर ग्रामीण के सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन में हर एक कार्यकर्ता संगठन की ताकत होता है ।
ये पद एक जिम्मेदारी होती हैऔर इस जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाना चाहिए।
धूमल ने पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जब भी केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें रही हैं, देश हो या प्रदेश सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयाश के मूल मंत्र से कार्य किया जाता है। भाजपा की सरकारें बनाने में अहम भूमिका भाजपा के कार्यकर्ता की रहती है।
धूमल ने कहा कि जिन नए लोगों को संगठन में जिम्मेवारियां मिली हैं उनको पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव के साथ मिलकर पार्टी को और ज्यादा मजबूत करना है। आम जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके इस तालमेल के साथ कार्य करें। धूमल ने आए हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान तीनों मंडलों के अध्यक्ष उनके सभी पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल शर्मा, कमलेश परमार, बीना शर्मा, राकेश कानूनगो, पुरुषोत्तम ठाकुर, सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *