धौमेश्वर मन्दिर परिसर 17 वर्षीय गायक मानव हीरा की हुई मुरीद, भजनों पर खूब नचाया पंडाल,
रविवार सोमवार को सदाशिव में लगा भक्तों का तांता, हजारों भक्त सदाशिव में हुए नतमस्तक,
अजय कुमार, बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा के रामगढ़ धार के सबसे ऊंचे टीले पर स्थित द्वापर युग में पांडवों द्वारा निर्मित किया गया भव्य एवं अलौकिक शिवलिंग जो कलयुग में धौमेश्वर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। बंगाणा के तलमेहड़ा के गांव में स्थित धौमेश्वर महादेव मन्दिर में सावन मास के मेलों का खूब जोर है। यूं तो हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं का मन्दिर में तांता लगा रहा है। लेकिन रविवार ओर सोमवार को श्रद्धालु भारी संख्या हजारों की तादात में मन्दिर पहुंच कर शिवलिंग के दर्शन करके विलपत्री दूध लस्सी चढ़ा कर मनवांछित फल पा रहे है। धौमेश्वर मन्दिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मन्दिर में सावन मास की दूसरी रविवारी संध्या पर पंजाब के कलाकार 17 वर्षीय मानव हीरा ने भोलेनाथ का गुणगान किया। वही पंजोया आश्रम के श्री श्री 108 बाबा जी महाराज ने दूसरी रविवारी संध्या पर मन्दिर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और इंसानियत का ज्ञान बांटा। महाराज जी ने कहा कि शिव भोले का इंसान के जीवन में अनन्य वर्तव्य है। जब तक शिव अंदर है,इंसान जीवित है। और जब शिव भोले का इंसान के मन से भाव गया तो इंसान शव बन जाता है। महाराज ने कहा कि इंसान जब तक सच्चे मन से भक्ति नहीं करेगा तब तक उसे भगवान की प्राप्ति नहीं हो सकती है। इससे पूर्व पंजाव के नन्हे कलाकार मानव हीरा ने पूरा पंडाल लुटा और एक से बढ़कर एक भोलेनाथ के भजन गाकर पंडाल को खूब नचाया। 17 बर्षीय गायक मानब हीरा ने मेरे भोलेनाथ, भोले की बारात, सारिया ने भंग पीती रज रज के जैसे अन्य भजनों से पंडाल को खूब नचाया। लिटिल मास्टर एवम पंजाव के फनकार मानव हीरा का हर कोई जो पंडाल में बैठा था वह दीवाना हो गया। महाराज जी और गायक मानव हीरा को मन्दिर कमेटी द्वारा समानित किया गया। महाराज जी ने मन्दिर में पूजा करने के उपरांत अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर भी किया। बताते चले कि जोल से लेकर धौमेश्वर मन्दिर तक जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया था। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर होने बाले हर कार्यक्रम के लिए कमेटी द्वारा पुख्ता प्रबंध किये जाते है। मंदिर कमेटी मन्दिर परिसर को स्वच्छ रखने, श्रद्धालुओं के लिए अच्छी ब्यवस्था,मन्दिर में पूजा अर्चना करवाना और मन्दिर के हर श्रद्धालु को अच्छे दर्शन हों बारे पूरा ध्यान रखती है। विकलांगों एवं वृद्ध जनों के लिए लिलिपुट का प्रबंध मंदिर परिसर में सीसीटीवी की व्यवस्था और लंगर की व्यवस्था की जाती है। इस मौके पर मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कमेटी के प्रधान सुखदेव, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह, बिपन साजन, आईटीआई भलौंन के प्रबंधक जसबीर सिंह, डॉ केशवानन्द शर्मा आदि कमेटी सदस्यों ने सेवा में भाग लिया।
