February 15, 2026

नए साल के जश्न के लिए तैयार धर्मशाला-मैक्लोडगंज

धर्मशाला: नववर्ष के जश्न के लिए प्रदेश की पर्यटन राजधानी कांगड़ा तैयार है। जो लोग मैक्लोडगंज या धर्मशाला में नया साल मनाने की योजना बना रहे हैं वे यहां आने से पहले होटल में कमरा जरूर बुक करवा लें। यहां के होटलों में अभी तक 90 फीसद बुकिंग हो चुकी है।

एचपीटीडीसी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम नववर्ष की तैयारियों में जुट गया है। एचपीटीडीसी की ओर से नववर्ष जश्न का कार्यक्रम मैक्लोडगंज के होटल क्लब हाउस में होगा। यहां 12 से 18 वर्ष के बच्चों लिए एंट्री फीस 1200 देनी होगी। जबकि जोड़े के लिए 5 हजार रुपये एंट्री फीस रखी गई है। जिसमें डीजे के साथ गाला डिनर की व्यवस्था भी एचपीटीडीसी की ओर से की गई है।

नववर्ष अगर आप मैक्लोडगंज सहित पालमपुर व बीड बिलिंग की तरफ आना चाहते हैं तो यहां आने के बाद ट्रैकिंग से परहेज करें। इन सभी पर्यटन स्थ्लों में अब नववर्ष को लेकर तैयारियां की जा रही हैं तो पर्यटकाें ने पहले से ही बुकिंग भी करवा रखी है। ऐसे में अगर आपका कोई अचानक ही अपने स्वजनों व दोस्तों के साथ यहां आने का कार्यक्रम भी अब हो रहे हिमपात को लेकर बने तो आने से पहले रहने के लिए होटल की बुकिंग जरूर करवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *