धनीराम शांडिल ने विभिन्न संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं और लोगों की ओर से मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 28.37 लाख रुपये के अंशदान का चेक भेंट किया
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डा.) धनीराम शांडिल ने सोलन ज़िले के विभिन्न संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं और लोगों की ओर से आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 28.37 लाख रुपये के अंशदान का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस परोपकारी कार्य के लिए सभी संगठनों, संस्थाओं और दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया है।
