डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगली- पिछली संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है
विजीलैंस ब्यूरो पंजाब
विजीलैंस ब्यूरो ने एएसआई 10,000 रुपए रिश्वत लेता किया काबू
चंडीगढ़, पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत्त बरनाला जिले के थाना धनौला में तैनात एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) निर्मल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये गिरफ़्तार किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को राजेश कुमार की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उसने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को संपर्क करके बताया है कि उसके चचेरे भाई के खि़लाफ़ थाना धनौला में पुलिस केस दर्ज है और उक्त ए. एस. आई ने उससे 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग की है नहीं तो उसके खि़लाफ़ भी मामला दर्ज किया जायेगा।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई निर्मल सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया।
इस संबंधी विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानू
