February 24, 2026

डीजीपी पंजाब द्वारा सैमीनार हाल और दो हाई-टेक नाकों का उद्घाटन, होशियारपुर में आफिसर्ज मैस का रखा नींव पत्थर

सीपीज़ / ऐसऐसपीज़ को नाकों को मज़बूत करने, समाज-विरोधी तत्वों के विरुद्ध चौकसी बढ़ाने के निर्देश

चंडीगढ़/ होशियारपुर, 4 अगस्तः

मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब पुलिस को अपग्रेड और आधुनिक बनाने के सपने को साकार करने मद्देनज़र पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को होशियारपुर ज़िले में अलग-अलग पुलिस पहलकदमियां समर्पित की, जिसमें पुलिस लाईनज़ में एक सैमीनार हाल का उद्घाटन और आफिसर्ज मैस का नींव पत्थर रखना शामिल है। इसके इलावा उन्होंने दो हाई-टेक नाकों-होशियारपुर के टांडा में राड़ा पुल और होशियारपुर में ही थाना हाजीपुर में अंतरराज्यीय नाका बुढ्ढावड़ का आनलाइन उद्घाटन भी किया।

बताना बनता है कि डीजीपी 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समागम से पहले अमन-कानून की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए होशियारपुर में एक उच्च स्तरीय मीटिंग के लिए पहुँचे थे। यह मीटिंग जालंधर कमिशनरेट, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर ग्रामीण के पुलिस जिलों के अधिकारियों के साथ की गई।

मीटिंग में डी. आई. जी. जालंधर रेंज स्वप्न शर्मा, एस. एस. पी. होशियारपुर सरताज सिंह चाहल, एस. एस. पी. जालंधर ग्रामीण मुखविन्दर सिंह भुल्लर और एस. एस. पी. कपूरथला राजपाल सिंह संधू उपस्थित थे।

इस सम्बन्धी और जानकारी साझा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र प्राप्त सुरक्षा अलर्ट सांझे किये हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई है।

उन्होंने समूह अधिकारियों को हुक्म दिए कि वे किसी को भी कानून अपने हाथ में न लेने दें और यदि कोई व्यक्ति किसी भी हिंसक गतिविधियों में शामिल पाया जाये तो उससे सख़्ती से निपटा से जाये और तुरंत एफ. आई. आर. दर्ज की जाये। उन्होंने कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को सख़्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

उन्होंने सीपीज़/ऐसऐसपीज़ को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस चौकियाँ बढ़ाने और हर नाके पर अधिक से अधिक वाहनों की चैकिंग को यकीनी बनाने के निर्देश दिए, जिससे आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि पंजाब पुलिस अपनी पेशेवर उत्तमता को बरकरार रखने और राज्य में अपराध को रोकने की कवायद को जारी रखेगी। ज़िक्रयोग्य है कि डी. जी. पी ने बड़ा-ख़ाना के दौरान सभी रैंकों के बहादुर पुलिस अधिकारियों के साथ भी बातचीत की और उनको अपनी ड्यूटी तनदेही के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस मौके पर बढ़िया प्रदर्शन करने वालों को इनाम भी वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *