February 14, 2026

डीजीपी द्वारा ने जींद पंजाब बॉर्डर के साथ लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का निरीक्षण किया

नरवाना,  पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने  किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में जींद पंजाब बॉर्डर के साथ लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का निरीक्षण किया। डीजीपी द्वारा दाता सिंह -खनौरी बॉर्डर को चैक करते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक ने इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी कर्मठता के साथ सुदृढ कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उन्होंने किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की स्थिति के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला में किसी भी रूप से कानून व्यवस्था प्रभावित नही होनी चाहिए, इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करे, किसी भी सूरत में किसी को कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नही दी जा सकती।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन कानून का सम्मान सर्वोपरि है। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार रेंज एम रविकिरण, एसपी सुमित कुमार, एसपी नूह नरेंद्र बिजारणिया, सहित कई पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *