श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया
दौलतपुर चौक, 13 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): नगर पंचायत दौलतपुर चौक के नजदीक चलेट गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक साध्वी रजनी कृष्णा महाराज ने श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच बीच में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। श्रीमद् भागवत कथा का छठे दिन सर्वप्रथम कथा वाचक द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की गणेश वंदना कर विधि विधान से शुभारंभ कराया। छठे दिन कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया। कथा वाचक साध्वी रजनी कृष्णा महाराज ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गई। कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हम से प्रेम क्यों किया। गोपी उद्धव संवाद, श्री कृष्ण एवं रुकमणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। भगवान श्री कृष्ण रुकमणी जी के विवाह प्रसंग का समस्त श्रद्धालु भक्तजनों ने आंनद लिया। इस मौके पर संत बाबा बाल जी महाराज ने भक्तजनों को आशीर्वाद देकर सुन्दर भजन गाकर झुमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर रमेश ठाकुर , मोहित ठाकुर , अनीता ठाकुर , कुलविंदर राणा, संजय पुर्जा, मोनू ठाकुर सहित भारी संख्या में श्रद्दालु मौजूद रहे।
