श्रद्धालुओं ने नंगे पांव परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा निकाली
दौलतपुर चौक, 22 अगस्त (संजीव डोगरा): माता कुहा देवी मंदिर कमेटी के श्रद्दालुओं ने मंगलवार को पावन झंडे के साथ नँगे पांव क़स्बे की परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा निकाली। मंदिर कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि यह परिक्रमा माता कुहा देवी के मंदिर परिसर से शुरू होकर कस्बे की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर परिसर में पहुंचेगी यहां 24 अगस्त को दुर्गा अष्टमी के दिन झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। इस उपलक्ष्य में मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मा. रामनाथ, शेर सिंह , जसपाल सिंह , रोहित कुमार , सुशील कुमार , जसवीर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
