February 15, 2026

कुटलैहड़ में स्वय सहायता समूह को बनायेगे आत्म निर्भर, घर द्वार देंगे स्वरोजगार: देवेंद्र कुमार भुट्टो

दंतोपंत ठेंगड़ी केंद्रीय श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड एवम श्रम रोजगार मंत्रालय भारत सरकार परवाणु द्वारा जाखोला में एक दिबसीय शिबिर सम्पन्न, विधायक देवेंद्र भुट्टो ने की शिरकत,
बंगाणा,
कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर स्वय सहायता समूह को आत्म निर्भर बनाकर उन्हें घर द्वार स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। ताकि आज के युग की महिलाएं खुद आत्म निर्भर होकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सके। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने डोहगी पंचायत के गांव जखोला में राष्ट्रीय श्रम शिक्षा एवम बिकास बोर्ड के एक दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर मुख्यतिथि शिरकत करके संबोधन में कहे। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हमने राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपने एक वर्ष के कार्यकाल में मनरेगा के तहत करीब अढ़ाई करोड़ का रोजगार गांव की महिलाओ को दिया है।और एक वर्ष में कुटलैहड़ की हर महिला के खाते में मनरेगा के तहत छः हजार मजदूरी पड़ी हैं। जिस से महिलाए घर के खर्च को आराम से चला रही है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ में समग्र बिकास करवाना हैं। उसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे है। भुट्टो ने कहा कि  राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एबम बिकास बोर्ड श्रम एबम रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय परमाणु के द्वारा  इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी घर घर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ भारत का सपना देखा था। उसमें सिर्फ राजनीतिक आज़ादी नहीं थी। बल्कि एक स्वच्छ एबम बिकसित देश की कल्पना भी थी। भुट्टो ने कहा कि अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता को स्वच्छता करके सेवा करे। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम एक एक पँचायत से पूरा स्वच्छ हो सकता है। भुट्टो ने कहा कि सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश बिकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमने एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बिना किसी राजनीतिक द्वेष भाव से बिकास को गति प्रदान की है। हर व्यक्ति परिवार की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया है। हमारा उद्देश्य यही है। कि हम हर उस परिवार तक पहुंच कर उनका काम करें। और राज्य सरकार की हर योजना का उन्हें लाभ पहुंचाए। जिन की न कोई पहुंच हैं न ही कोई पार्टी है। और एक वर्ष में हम ने यह करके भी दिखाया है। बही कार्यक्रम में आए क्षेत्रीय निदेशक तिलक राज ने भी महिलाओ को कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो को समानित किया। वही मंच से विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कई बुजुर्ग महिलाओं को शाल देकर उनका सम्मान किया। मौके पर द्वारा सभी ग्रामीणों को पँचायत में हो रहे बिकास कार्यो की पूरी जानकारी दी। इस उप प्रधान अजय शर्मा वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ सतिंदर ठाकुर, ,उपेंद्र कुमार,नरेश कुमार ,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,राज कुमार, पवना देवी ,के अलावा दर्जनों महिलाए एवम गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *