देवेंद्र भुट्टो की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही
ऊना : कुटलैहड़ क्षेत्र के बागी विधायक देवेंद्र भुट्टो की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुटलैहड़ क्षेत्र के कई स्थानों पर विधायक के पोस्टर चिपकाए गए हैं। इन पोस्टर में लिखा है कि कुटलैहड़ का विधायक ठग है। 20 करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर मतदान करने के आरोप पोस्टरों के माध्यम से बागी विधायक पर लगाए गए हैं।
हालांकि अभी तक इन पोस्ट लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है ना ही अभी तक पुलिस स्टेशन में इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज हो पाया है लेकिन जगह-जगह बागी विधायक के मतदान के नाम पर ठगी करने के आरोप विधायक की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
ठगों का सरदार देवेंद्र कुमार आदि नाम से तीन से चार पोस्ट जगह-जगह विधायक की फोटो के साथ चिपकाए गए समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहे हैं कि आखिर इन पोस्टों को लगवाने के पीछे किसका हाथ है। इन पोस्टों के माध्यम से पोस्ट लगवाने वाले की मंशा क्या है। अभी तक यह बात उजागर नहीं हो पाई है लेकिन जगह-जगह विधायक के ठगी के संबंध में लगाए गए पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगे हैं।
गौर रहे कि कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो पर हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को मतदान करने के आरोप हैं व विधानसभा बजट सत्र में सदन से अनुपस्थित रहने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने छः विधायकों को निष्कासित कर दिया था जिन में देवेंद्र कुमार भुट्टो भी शामिल है। इसके बाद यह बागी विधायक अभी तक प्रदेश से बाहर ही रह रहे हैं। 2 दिन से बागी विधायक देवेंद्र के घर में सीआरपीएफ के छः जवानों का पहरा भी चर्चा में है।
