देवेंद्र भुट्टो ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए कुटलैहड़ की जनता का आभार व्यक्त किया
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने 11लाख रुपयों से अधिक की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से बाढ़ पीड़ित परिवारों को देने के लिए कुटलैहड़ की जनता का आभार व्यक्त किया है। देवेंद्र भुट्टो ने शनिवार देर शाम सीएम राहत कोष में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत देने के लिए अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जनता से निवेदन किया था। उन्होंने स्वयं अपनी निजी आय से दो लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए कांग्रेस महासचिव को सौंप दिया था। सोमवार को विधायक भुट्टो बंगाणा चौक, लठियानी, थानाकलां में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए पहुंचे तो कुटलैहड़ की जनता ने देवेंद्र कुमार भुट्टो पर भरोसा जताते हुए 2 दिन में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख की धनराशि उन्हें दी। इससे देवेंद्र भुट्टो की लोकप्रियता में दिन प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी का पता चलता है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जिस प्रकार उनके एक संदेश पर कुटलैहड़ की जनता ने प्यार और आशीर्वाद दिया है उसके लिए वे कुटलैहड़ की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। भुट्टो ने कहा कि राज्य में भारी बारिश से आपदा आने के कारण कई जिलों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी खाना भी नसीब नहीं हो रहा पा रहा है। इस आपदा की घड़ी में कुटलैहड़ की जनता ने जो उदारता दिखाकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख की धनराशि दी है उससे यहां की जनता का सरकार के प्रति विश्वास का पता चलता है। उन्होंने कहा कहा कि वे एक परिवार के सदस्य के रूप में हमेशा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे।
