विकसित भारत संकल्प यात्रा पूर्ण रूप से सफल साबित होगी
विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रतिदिन प्रदेश के हजारों लोग जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ कर एक अनूठा रूप दिया है जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है। इस यात्रा के दौरान ना केवल विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही बल्कि पात्र नागरिकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा लोगों का हेल्थ चेकअप भी किया जा रहा है। यात्रा के आठवें दिन प्रदेशभर में 120 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें 51 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी रही।
यात्रा में शामिल हुए लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा पूर्ण रूप से सफल साबित होगी। लोगों ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें योजनाओं का लाभ भी मौके पर ही दिया जा रहा है। घर द्वार पर मिली इस सुविधा के लिए लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार जताया है। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस यात्रा को जनसंवाद से जोड़ा है जिसके माध्यम से उनकी शिकायतें व समस्याएं भी सुनी जा रही है और उनका समाधान भी किया जा रहा है।
