January 26, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा एक ऐतिहासिक पहल

नई दिल्ली : विकसित भारत संकल्प यात्रा ने केवल दो महीनों में, भारत को वशीभूत कर दिया है, जिसमें 15 करोड़ से अधिक उत्साही प्रतिभागी शामिल हुए हैं। लोगों की यह विशाल भागीदारी एक उन्नतिशील और समावेशी भारत की दिशा में संगठित मार्ग बनाने के लिए यात्रा की तीव्रता के बारे में बहुत कुछ बताती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक ऐतिहासिक पहल है जिसका उद्देश्य पूरे देश में सरकारी योजनाओं की 100 प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों में अभियान शुरू होने के बाद लोगों की भागीदारी संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। जहां चौथे सप्ताह के अंत में 13 दिसम्बर, 2023 को यात्रा 2.06 करोड़ लोगों तक पहुंची थी, वहीं पांचवें सप्ताह के अंत में 22 दिसम्बर, 2023 को यह संख्या बढ़कर 5 करोड़ हो गई। अगले चार हफ्तों में, यात्रा में 10 करोड़ लोग शामिल हुए जिससे इसने 15 करोड़ प्रतिभागियों का आंकड़ा पार कर लिया। 17 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा डैशबोर्ड में 15.34 करोड़ प्रतिभागियों ने 2.21 लाख ग्राम पंचायतों और 9,541 शहरी स्थानों को कवर किया। यात्रा “जन भागीदारी” की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई, इस यात्रा का उद्देश्य शहरों और गांवों में घूमने वाली आईईसी वैन के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना है। इन वैनों के माध्यम से, यह समुदायों को सरकारी योजनाओं, टिकाऊ खेती और किफायती स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता और वित्तीय स्वतंत्रता के बारे में जानकारी प्रदान करती है। 17 जनवरी 2023 तक स्वास्थ्य शिविरों में 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। माय भारत पर 38 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हैं। सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए 2 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। यात्रा ने दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को कवर किया है। 11 करोड़ से अधिक लोगों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *