बारिश के बावजूद दिल्ली में प्रदूषण स्तर नहीं घटा
नई दिल्ली: दिल्ली में बारिश की वजह से भी प्रदूषण कम नहीं हुआ है। मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया है। हालांकि, सोमवार को हुई बारिश ने ठिठुरन तो बढ़ाई। लेकिन, प्रदूषण से राहत नहीं मिल सकी है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में लगातार बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकेगी।
दरअसल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को एक्यूआई का ताजा आकंड़ा जारी किया है। जिसके हिसाब से सबसे ज्यादा एक्यूआई मुंडका में 461 दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम एक्यूआई दिलशाद गार्डन में दर्ज किया गया है। यहां एक्यूआई 219 है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सबसे खराब हवा मुंडका में है और सबसे साफ हवा दिलशाद गार्डन की है। आइए जानते हैं कि किस इलाके में एक्यूआई का स्तर कितना है।
